मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

वृद्धावस्था पेंशन योजना पात्रता,आवेदन प्रक्रिया Vradhavastha Pension Yojana

On: July 25, 2024 9:53 AM
Follow Us:
Vradha Pansan Yojana
---Advertisement---

वृद्धावस्था पेंशन योजना पात्रता,आवेदन प्रक्रिया Vradhavastha Pension Yojana

Vradhavastha Pension Yojana. भारत एक विकासशील देश जिसकी 70 प्रतिशत आबादी ग्रामों में निवास करती हैं। ग्रामों में रोजगार के अवसर सीमित मात्रा में हैं। इसलिए सरकार द्वारा समय -समय पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती रही हैं। इन्हीं कल्याणकारी योजनाओं के क्रम में 60 वर्ष से ऊपर के वृद्ध व्यक्तियों के लिए “वृद्धावस्था पेंशन योजना” चलाई जा रही है। जिसका लाभ शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रो के निवासी इसका लाभ उठा सकते हैं।

वृद्धावस्था पेंशन योजना : एक नजर

योजना का नाम वृद्धावस्था पेंशन योजना
विभाग समाज कल्याण विभाग
योजना में देय धनराशि रूपये 1000 /-
आधिकारिक वेबसाइट https://sspy-up.gov.in/HindiPages/oldage_h.aspx
शासनादेश शासनादेश 1

Vradhavastha Pension Yojana के लिए पात्रता :

  • इस योजना का लाभ शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लाभार्थी ले सकते हैं ,
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 60 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक की समस्त श्रोतों से आय ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 46080 रूपये से कम होनी चाहिए। यही सीमा शहरी क्षेत्रों के लिए 56460 रूपये निर्धारित की गई हैं।
  • आवेदक द्वारा भारत सरकार या राज्य सरकार द्वारा संचालित किसी भी अन्य पेंशन योजना का लाभ न लिया हो।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए लगने वाले दस्तावेज :

  • आवेदक का नवीनतम रंगीन फोटो
  • आवेदक का आय प्रमाण पत्र जो कि 46080 रूपये ग्रामीण क्षेत्र व 56460 रूपये शहरी क्षेत्र
  • आवेदक के आधार कार्ड की कॉपी
  • आवेदक का किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में सिंगल खाते की प्रतिलिपि

वृद्धावस्था पेंशन योजना में पेंशन राशि :

  • इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से 79 वर्ष तक के वृद्ध व्यक्ति को 1000 रूपये की पेंशन धनराशि मिलती हैं। जिसमें राज्य का अंश 800 रूपये तथा केंद्र का अंश 200 रूपये होता हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत 80 वर्ष या उससे अधिक के वृद्ध व्यक्ति को भी 1000 रूपये की धनराशि पेंशन के रूप में मिलती हैं परन्तु उसमे राज्य का अंश 500 रूपये तथा केंद्र का अंश 500 रूपये होता हैं।

वृद्धावस्था पेंशन योजना में आवेदन की प्रक्रिया:

  • सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ –https://sspy-up.gov.in/HindiPages/oldage_h.aspx
  • उसके बाद ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें तो नई टैब में एक आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
  • इसके बाद व्यक्तिगत विवरण वाले भाग में -जनपद, आवेदक का नाम, पिता का नाम, निवास, लिंग, श्रेणी, तहसील, जन्म तिथि, तथा मोबाइल नंबर की सूचना भरें।
  • इसके बाद बैंक विवरण वाले भाग में बैंक का नाम, शाखा, खाता संख्या व IFSC की सूचना भरें।
  • इसके बाद आय विवरण वाले भाग में तहसीलदार द्वारा प्रदत्त आय-प्रमाण पत्र आवेदन संख्या या तहसीलदार द्वारा प्रदत्त आय-प्रमाण पत्र क्रमांक दर्ज करें।
  • इसके बाद दस्तावेज़(Document) अपलोड करें वाले भाग में अपना नवीनतम रंगीन फोटो जोकि 20 Kb से अधिक बड़ा न हो। तथा आयु सम्बंधित दस्तावेज 200 Kb से अधिक नहीं अपलोड करें।
  • इसके बाद अंत में घोषणा वाले भाग में टिक कर कैप्चा भरें और फॉर्म सबमिट कर दें।
  • इसके बाद आवेदक को एक रजिस्ट्रेशन आई.डी मिलेगी जो की सुरक्षित रखनी हैं उसी से बाद में हम अपने आवेदन का स्टेटस जान सकेंगे कि फॉर्म अब किस स्तर पर हैं।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

sarkarilabh.in

Overall, while government schemes in India have made significant strides in benefiting the socio-economic fabric, continuous improvement in their design and execution is crucial for maximizing their impact and ensuring long-term sustainability.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment